अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन हुए। इस दौरान सुबह ग्राम पंचायत में स्कूली बच्चों ने एक रैली निकाली, रैली में बच्चे देशभक्ति के नारों से नगर को गूंजायमान कर रहे थे। बच्चों के हाथ में तिरंगा लहराया रहा था, रैली जिस भी तरह से गुजरी लोगों में भारी उत्साह नजर आया। इसी के साथ नानपुर पत्रकार संघ ने गणत्रंत दिवस पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पमाला व मिठाई बांट कर ग्राम वासियों को 68वें गणत्रंत दिवस की शुभकामनएं दी जिसमे मिसाबन्दी ओमप्रकाश नागर,सरपंच समरथ सिंग मौर्य, पत्रकार साथी प्रदीप क्षीरसागर, शफाकत दाऊदी, जितेंद्र प्रसाद वाणी, जितेंद्र वाणी(राज), प्रदीप नगवडिय़ा, राजेश राठौर, मनीष कुमार माली, मांगीलाल वर्मा, मनीष जैन, देवेन्द्र वाणी, वरिष्ठ डॉ तिवारी, कमलेश वाणी, महेंद्र सेठ, कैलाशचन्द्र वाणी, घनश्याम माली, तेजमल माली मौजूद थे। इसके पश्चात ग्राम पंचायत प्रांगण में झंडावंदन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नानपुर के लोग शामिल हुए। झंडावंदन के पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुतियां शुरू की, जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत तराने आयोजित किए जा रहे हैं, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। Post navigation गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर हुआ पेटलावद स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफैरी लगाए देशभक्ति के नारे हुआ राष्ट्रगान