झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद में गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में विधायक निर्मला भूरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर बधाई दी। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की प्रस्तुति दी। अथितियों ने तिरंगे के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। इस मौके पर शहीद भगवान लाल मींडकिया के पिता का सम्मान भी विधायक निर्मला भूरिया ने किया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, एसडीएम सीएस सोलंकी, एसडीओपी अवास्या, नगर निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह ठाकुर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी, बीईओ शकुंतला शंखवार, सीएमओ एसएल डोडिया, अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। Post navigation ग्राम पंचायत रायपुरिया में सुखराम मेड़ा ने किया झंडावंदन नानपुर में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडावंदन, बांटी मिठाइयां