अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- गणतंत्र दिवस के मौके बरझर हायर सेकंडरी स्कूल, कन्या हाईस्कूल समेत सभी निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सुबह एक प्रभातफैरी निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे। झंडावंदन के कार्यक्रमों पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी गड़वाल ने, पत्रकार भवन पर पत्रकार उमेश राठौड़, ग्राम पंचायत पर सरपंच सेजल बारिया, सहाकारी संस्था पर केएस गाडरिया, हाई सेकंडरी स्कूल पर प्रभारी प्राचार्य बदिया चौहान व सभी निजी स्कूलों पर स्कूलों के संचालकों द्वारा झंडावंदन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान हुए। स्कूली संस्थाओं पर बच्चों ने देशभक्ति की छटा बिखरते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दी इसके पश्चात मिठाइयां वितरित की गई। Post navigation नानपुर में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडावंदन, बांटी मिठाइयां बालक प्राथमिक स्कूल में आयोजित हुआ 68वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम