जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर की माताजी रंजना बाई डावर धर्मपत्नी स्वर्गीय भाईराम डावर का शनिवार 16 मई 2026 को खरगोन में निधन हो गया है। माताजी के निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र के शुभचिंतकों में शोक की लहर है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार 28 मई 2026 को बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात अगले दिन शुक्रवार 29 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से नुक्ता कार्यक्रम संपन्न होगा। इसी दिन यानी 29 मई 2026 को ही दोपहर 12:00 बजे से शोक भोज का आयोजन रखा गया है। यह समस्त कार्यक्रम ग्राम निवास स्थान ग्राम मलगांव कोठा, पोस्ट हेलापडावा, तहसील झिरनिया, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश पर आयोजित किए जाएंगे। थाना प्रभारी राजेश डावर के मित्रों, सहयोगियों और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने दुःख की इस घड़ी में अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। Post navigation समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरा लक्ष्य : संजय वाणी नानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में 25 लाख की लागत से बनेगी अंडरग्राउंड नालियां, ग्रामीणों में खुशी की लहर