जितेंद्र वाणी, नानपुर विश्व हिंदू परिषद के मातृ संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा नानपुर थाना परिसर पहुंच कर रक्षा बंधन मनाया गया। दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा आरक्षक जवानों की आरती उतार कर मिठाई खिलाई गई व राखी बांध शुभकामनाएं दी गई वही बहने नानपुर थाना परिसर पहुची व थाना प्रभारी नानपुर मुकेश कनसिया व समस्त स्टाफ को राखी बांध कर बधाई दी। प्रखंड मंत्री सतीश माली ने कहा कि रखी जैसे पावन पर्व पर हम हमारी रक्षा करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों की कलाई खाली नही रख सकते । वही चांदनी वाणी ने कहा कि – हमारे मध्यप्रदेश का पुलिस स्टाफ जो हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे ततपर रहता है अपने घर परिवार से दूर रहता है इन त्योहारों के बीच भी हमारी सुरक्षा के लिए वह घर परिवार से दूर है जो हमारी सुरक्षा के लिए रात हो या दिन खड़े रहते है उनसे अच्छा भाई कोई नही हो सकता है रक्षा बंधन के अवसर पर प्रखंड मंत्री सतीश माली प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका चांदनी वाणी व दुर्गा वाहिनी की समस्त बहने उपस्थित रही । Post navigation बिजली गिरने से युवक और एक भैंस की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुध लेने वाला कोई नहीं, लैब के लिए हरा भरा नीम का पेड़ भी काट दिया