अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
रुपाला नानपुर के तहत ग्राम पंचायत आज शौच मुक्त हो गई है जिसको लेकर आज सुबह 9 बजे साईं मन्दिर से विशाल जुलूस डोल धमाके आतिशबाजी के साथ ग्राम पंचायत में रैली निकाली गई। इस दौरान सरपंच समरथसिंह मोर्य, सचिव सुमेर डावर, नगर अध्यक्ष अखिलेश वाणी, विजय वाणी, प्राचार्य कनेश, शरद श्रीसागर, प्रदीप सागर, प्रकाश मोर्य, गणपत भाई, तरुण राठौड़, स्कूली स्टाफ के साथ संस्था सुभम भारत के जिला कार्यालय प्रभारी मुकेश राठौड़, डॉ रामसिंह मौर्य, मंडल संयोजक, शिवसागर, प्रकाश मौर्य, दूल्हेसिंह रावत, सुनील चौहान, रमेश पटवारी प्रेम सिंह अलावा, चौकीदार मुकेश, दिलीप जनशिक्षक, बालमुकुंद वाणी, गणपत चौहान, राजेंद्र वाणी विकास चौहान मौजूद थे। रैली ग्राम पंचायत से बस स्टैंड, रामचौक, मस्जिद मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला पहुंची। इस दौरान नानपुर खुले में शौचमुक्त होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और ग्रामीणों रैली का सभी जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *