बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ की टेकरी माता मंदिर के पुजारी आत्माराम भूरिया के छोटे पुत्र राहुल भूरिया 22 वर्ष ने रविवार को कीट.नाशक दवाई पी ली थी, जिसकी उपचार के दौरान गुजरात के वागेडिय़ा मे मंगलवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक छा गया। राहुल माता मंदिर की देखभाल करता था एवं धार्मिक प्रवृति का होने के साथ मिलनसार स्वभाव का था। इसके निधन पर बालु भाई मोटाउमर, सरपंच वर्षा, जुवानसिंह रावत, उपसरपंच विक्की माहेश्वरी, पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, पंच मांगू सिसौदिया,वार्ड मेम्बर सोनू बृजेश खण्डेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालू राठौड़, गोपाल राठौड़, रामसिंह सिसौदिया आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation गुजरात चुनाव में बीजेपी जीत का जश्न मनाया नानपुर ग्राम पंचायत हुई खुले में शौचमुक्त, निकाली भव्य रैली, ग्रामीणों में दिखा उत्साह