जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक एक मे रविवार सुबह अचानक विदयुत पोल पर शाट सर्किट के कारण आग लगने से रहवासियों के बीच दशहत सा वातावरण निर्मित हो गया। इस सम्बन्ध मे बिजली कर्मचारीयों को दूरभाष पर अवगत करा कर विद्युत सप्लाय बंद की गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-07-at-1.29.20-PM.mp4 नानपुर में आए दिन इस तरह की स्थिति निर्मित होती है मगर विद्युत कंपनी सहित आला अफसर को कान पर जूं तक नहीं रेंगती है, शायद विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है. वर्षो पूर्व विधुत विभाग ने नानपुर मे केबल लगाई थी जो अब खराब हो गई है। अनुसार राम चौक में रविवार सुबह अचानक विद्युत पोल में लगी आग से रहवासी भयभीत नजर आये। वार्ड की मेंबर व ग्राम पंचायत की उपसरपंच मीनाक्षी जितेन्द्र वाणी ने बताया पूरे गांव में इस तरह की घटना होना आम बात है, घटना के सम्बन्ध में विभाग को मौखिक व लिखित में शिकायत की गई मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं है। विद्युत विभाग को है बड़ी घटना का इंतजार पूरे गांव में केबल का जाल बिछा है जिसकी ऊचाई काफ़ी कम है जिससे आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ग्राम पंचायत की ग्राम सभा मे नागिको ने मुद्दा उठाया था। सरपंच सकरी मौर्य से बात की गई तो उन्होंने भी प्रशासन की लापरवाही बताई। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शी भूरालाल वाणी ने बताया कि घटना के समय विद्युत पोल के नीचे चार पहिया वाहन खड़ा था। समय रहते वाहन को तत्काल हटाया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी, राम चौक पर घटना वाले स्थान पर गणेश जी प्रतिमा का भी पांडाल लगा हुआ था!रहवासियों ने विभाग से मांग की गई की तत्काल पुरानी केबल को बदलकर नई केबल लगाई जावे अन्यथा आंदोलन किया जावेगा। Post navigation नम आंखों से दी बप्पा को विदाई, गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजा नानपुर परिजन ने मरणोपरांत पार्वतीबाई के नेत्रदान कराए, दो लोगों को मिलेगी रोशनी