मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना आम्बुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण: दिनांक 21.03.2026 को थाना प्रभारी आम्बुआ उप निरीक्षक मोहनसिंह डावर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोबट की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (क्रमांक GJ-20-A-2508) में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया और आश्रम तिराहा, हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी व नाकाबंदी की गई। जप्ती एवं गिरफ्तारी: नाकाबंदी के दौरान जोबट की तरफ से आ रही उक्त संदिग्ध बोलेरो को पुलिस टीम द्वारा रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम अश्विन पिता केरमसिंह बांगडिया भील (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ा ईटारा) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी पाई गईं। आरोपी से शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस/परमिट मांगा गया, जो उसके पास उपलब्ध नहीं था। जप्त सामग्री का विवरण: • रॉयल स्टेज (Royal Stag): 13 पेटी (कुल मात्रा 112.320 बल्क लीटर) – कीमत ₹1,04,000/- • बैगपाइपर (Bagpiper): 05 पेटी (कुल मात्रा 43.200 बल्क लीटर) – कीमत ₹25,000/- • वाहन: महिंद्रा बोलेरो (GJ-20-A-2508) – अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- • कुल मशरुका: शराब की कुल मात्रा 155.520 बल्क लीटर एवं कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹6,29,000/- है। आरोपी अश्विन का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना आम्बुआ में अपराध क्रमांक 66/2026 पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। उक्त सराहनीय कार्रवाई उप निरीक्षक मोहनसिंह डावर के नेतृत्व में सउनि. कालुसिंह अलावा, प्रआर. 371 भुरसिंह, प्रआर. 366 अमरसिंह मप्रआर सावित्री डावर, आर भारत आर. 203 टिकम, एवं आर. 466 गिरधारी का सराहनीय योगदान रहा है। Post navigation बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की