सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले थांदला बदनावर हाईवे पर स्थित एक दुकान पर नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में भर रहे बंगाल के युवक के ऊपर अचानक सिलेंडर फट गया जिसके कारण उसकी आंख और हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया। युवक का नाम मुनिवाल है और कलकत्ता का रहने वाला है। चूंकि 12 सितंबर 2015 को हुए भैया ब्लास्ट का मंजर सबको याद है इसलिए कोई भी व्यक्ति घटनास्थल के पास जाने से कतरा रहा था। युवक की स्थिति गम्भीर होने से उसे दाहोद रेफर किया जा रहा है। Post navigation अब मुक्तिधाम को हम संवारेंगे; हरियाली से होगा हरा-भरा .. सागर-अहमदाबाद स्टेट हाईवे अज्ञात बदमाशों ने रापी लगाकर बड़ौदा के डॉक्टरों को लूटा…