मयंक सोनी, आम्बुआ क़स्बे के व्यापारी तथा मां पार्वती मेमोरियल स्कूल के संरक्षक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज सेवी, धन्नालाल माहेश्वरी के अनुज एवं भा.जा.पा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी के ज्येष्ठ भ्राता,जीवन, विकास एवं गोविंदा माहेश्वरी (अगाल) के पिता रामचन्द्र माहेश्वरी का अल्प बीमारी के कारण 6 जून की दरमियानी रात निधन की खबर से संपूर्ण आम्बुआ एवं बोरझाड में शोक छा गया। रामू सेठ के नाम से मशहूर तथा समाज सेवा में हर समय आगे खड़े रहने वाले रामचन्द्र माहेश्वरी की अंतिम यात्रा में आम्बुआ सहित बाग, आलीराजपुर, जोबट,नीमच सादड़ी, बड़ौदा, बांडी बार, दाहोद,डेहरी, अहमदाबाद आजाद नगर भाबरा आदि स्थानों से हजारों की संख्या में परिजन नाते रिश्तेदार, ईष्ट मित्र आदि सम्मिलित हुए उनका अंतिम संस्कार हथिनी मुक्तिधाम पर किया गया जहां पर जेष्ठ पुत्र जीवन ने मुखाग्नि अर्पित की, श्री राम चन्द्र जी माहेश्वरी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह किया गया पौधारोपण आलीराजपुर-आम्बुआ मार्ग पर डंपर की टक्कर से तीन भैंसों की मौत, एक गंभीर घायल