रितेश गुप्ता, थांदला पदमावती नदी पर बने बैरेज पर एक युवक के डूबने से मौत हो गई। गौरतलब है कि बैराज में युवकों की टोलियां नहाने जाती है और आज जब रघुनंदन मार्ग चर्च गली के रहवासी 24 वर्षीय युवक नगीनलाल डामेशा नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर बीतने के बाद युवक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और उसे बैराज में खोजा गया, तो उसकी लाश मिली, युवक की लाश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। Post navigation भाजपा मंडल अध्यक्ष को भेजा जिला जेल पर्वों पर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर यूथ टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रशासन का माना आभार