मुकेश परमार की रिपोर्ट- थांदला की एक अदालत ने भाजपा मंडल थांदला के अध्यक्ष कमलेश पिता अमृतलाल जैन (लोढ़ा) को आज जिला जेल भेजने के आदेश दे दिए। दरअसल, कमलेश लोढ़ा पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उन पर प्रकरण क्रमांक 451/18 के तहत मामला अवैधानिक तरीके से कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करते हुए टीवी चैनल चलाने का आरोप है। विगत आठ दिन पूर्व संबंधित केबल कंपनी द्वारा कमलेश लोढ़ा के खिलाफ वार दायर किया गया था, जिसके बाद थांदला न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। गौरतलब है कि केबल मामले में पहले भी कमलेश लोढ़ा पर आरोप लगते रहे हैं। Post navigation जंगल से सागवान की लकड़ी चुराकर भाग रहे बदमाशों को फॉरेस्ट वनकर्मियों ने धरदबोचा नहाने गए युवक की बैराज में डूबने से मौत