रितेश गुप्ता थांदला गत समय में मनाए गए समस्त पर्वो में पुलिस व प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था पर थांदला यूथ टीम ने पुलिस तथा प्रशासन दोनों आभार व्यक्त किया। टीम सदस्यों ने बताया कि हाल ही में डोल ग्यारस, मुहर्रम, तेजा दशमी व गणेश चतुर्थी पर्व मनाए गए। समस्त धर्मावलंबियों ने अपने-अपने आराध्यों का अनुसरण किया। हर्षोल्लास से मनाए गए पर्वो के दौरान प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थे। प्रशासन ने जहां धर्मावलंबियों के लिए व्यवस्था बनाए रखी तो पुलिस ने भी नगर का माहौल खराब न हो, इसके लिये असामाजिक तत्वों पर न सिर्फ नजरे जमाई रखी अपितु किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत नही होने दी। पुलिस व प्रशासन की इसी मुस्तैदी पर थांदला यूथ टीम ने एसडीएम राजस्व, एसडीओपी एमएस गवली, टीआई, सहित अन्य पुलिस कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टीम के इमरान खान, जाफर हुसैन, कुनाल मशारे, प्रितीश शर्मा, फरहान काजी, नरेन्द्र डामर, मुतुर्जा चौकवाला, विनित डामोर, अर्जुन माली, नयन बैरागी, संदीप मुणिया आदि उपस्थित थे। Post navigation नहाने गए युवक की बैराज में डूबने से मौत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर व घर-घर जाकर शहरवासियों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित