जितेंद्र वाणी, नानपुर मंगलवार सुबह कुक्षी से अलीराजपुर की ओ जा रहे एक ट्राला ने पालतु पशुओं को रौंद डाला। इसके बाद ट्राला रोड पर चल रहे लोगों की ओर बढ़ा लेकिन साईं मंदिर के सामने हाई-वॉल्टेज बिजली के खंबे में जा घुसा। इसके पश्चात आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की धुनाई लगा दी। ट्राला चालक नशे में धुत्त था। इसके बाद पुलिस डायल 100 लेकर घटनास्थल पर पहुंची और चालक को नानपुर थाने ले गई। गौरतलब है कि खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर वाहन की आवाजाही लगी रहती है और इस दौरान स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। साथ ही पावागढ़ जाने वाले यात्रियों का जत्था भी यहां से गुजरता है। ग्रामीणों की मांग है कि नवरात्रि पर्व तक खण्डवा बड़ोदा रोड पर बने ढाबो में शराब की बिक्री बन्द करे ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए।साथ ही अवैध रेत से भरे डम्परों पर भी कार्रवाई की जाए। ) Post navigation जिस युवक के कथित रूप से नदी में कूदकर मरने का पुलिस पर लगाया था आरोप वह गुजरात के काठियावाड़ में मिला ठेकेदार ने नल-जल योजना के लिए खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ा, रहवासी हुए परेशान