मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर
विगत 27 अगस्त 2019 को कथित रूप से सोंडवा पुलिस द्वारा चोरी के शक में पीछा किये जाने से डरकर सोंडवा से सटे बयडिय़ा गांव के युवक धीरेंद्र अवास्या द्वारा उफनती नदी में छलांग लगाने व उसके बाद कथित रूप से उसकी मौत को लेकर खूब हंगामा हुआ था, परिजनों व ग्रामीणों ने सोंडवा थाने का घेराव भी किया था और उसके बाद 2 सितंबर को धीरेंद्र के पिता ने इसी घटनाक्रम के संदर्भ में पेड़ से लटककर आत्महत्या भी कर ली थी। लेकिन वहीं युवक धीरेंद्र अवास्या गुजरात के काठियावाड़ इलाके में मोरबी के समीप बरामद हुआ है। दरअसल उसकी गुमशुदगी सोंडवा पुलिस थाने में दर्ज थी और इसी के चलते पुलिस ने अपने सूत्रों के सहारे खोज निकाला व परिजनों को सुपूर्द कर दिया। आपको बता दे कि धीरेंद्र अवास्या के कथित रूप से गायब हो जाने के चलते खूब बवाल हुआ था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी खड़ी हो गई थी। सोंडवा थाने पर भी नाराज ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की थी। लेकिन धीरेंद्र के जीवित मिलने से यह स्पष्ट हो गया कि मामले में पुलिस पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं थे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *