मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ आवास फलिया में अडवाडा मार्ग पर जन सहयोग से निर्मित शिवालय में प्रांण प्रतिष्ठा हेतु 19 फरवरी से तीन दिन तक विभिन्न आयोजनों का श्रीगणेश होने जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार नवीन शिवालय में शिवलिंग सहित शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है, आयोजन की रूपरेखा कुछ इस प्रकार बताई गई है, 19फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार को सुबह 8:30 पर श्री गणेश एवं कलश पूजन,10 बजे श्री शंकर मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा, दोपहर 2बजे पंचांग कर्म एवं मंडल स्थापना, शाम 5बजे भगवान के शिवलिंग आदि विग्रहों का जलाधिवास तथा शाम 5:30 बजे संध्या आरती। दिनांक 20 फरवरी गुरूवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी को प्रातः श्री गणेश आदि मंडल पूजन, 10 बजे अन्नाधिवास , 12बजे पुष्प मिष्ठान्नाधिवास, दोपहर 3 बजे हवन ,4 बजे स्वपन ,5:30बजे न्यास तथा भगवान का शयन। दिनांक 21 फरवरी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी शुक्रवार को प्रातः मंडल पूजन भगवान का उत्थान, स्नान एवं प्रतिष्ठान के बाद दोपहर 12:30बजे पूर्णाहुति पश्चात महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। Post navigation आम्बुआ में महेश पटेल का स्वागत किया आम्बुआ में प्रथम नेत्रदान हुआ, किसी को जीवन में मिलेगी नेत्र ज्योति