रितेश गुप्ता @ थांदला स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला झाबुआ के दो होनहार छात्र यश भरपोड़ा और दिव्यता देवराज के प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ है | इसकी सूचना नवोदय विद्यालय थांदला के रसायन विज्ञान शिक्षक और गाइड शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि कक्षा नवमी के दोनों छात्रों द्वारा बनाया प्रोजेक्ट नेशनल साइंस कांग्रेस 2021 के लिए चयनित हुआ है इनका चयन अंतिम 16 प्रॉजेक्ट के लिए हुआ है |कुल 113 स्कूल में ये चयनित हुए है। इनका प्रोजेक्ट खेल की मैदान में लगे हुए झूले से बिजली बना करके के पार्क में रोशनी करने पर आधारित है। विद्यालय की प्राचार्य भावना शेलके और समस्त शिक्षकों ने दोनो बच्चों को क्षेत्रीय स्तर पर चयन पर खुशी जाहिर किया है। Post navigation अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए डंपरो पर होगी राजसात की कार्यवाही; कलेक्टर ने जारी किए आदेश कांग्रेस पार्टी व पंजाब की कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए राष्ट्रपिता के चित्र के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कामना