फिरोज खान@ आलीराजपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक के बाद कांगेस पार्टी व पंजाब की कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को शाम को जिला भाजपा कार्यालय आलीराजपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ ने रघु पति राघव राजा राम कांग्रेस को सद्बुद्धि दे भगवान का गीत गाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद कांतिलाल राठोड, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा, मण्डल उपाध्यक्ष नीतेश चौधरी द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में हुई चूक को एक बड़ी घटना का अंदेशा जताया साथ ही जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। कार्यक्रम में भाजयुमो के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री मुस्तकीम मुगल,युवा मोर्चा के विजू राठौड़, कुलदीप राठौड़, जितेंद्र राठौड़, मनोज किराड़,शिवम राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में हुई चूक की निंदा की ओर कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। अंत मे आभार भाजपा कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *