विजय मालवी@बडीखट्टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली अभी तक एक सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम से वंचित है पूर्वजों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज भी ग्रामवासी मृतक की अंतिम क्रिया हथिनी किनारे ही करते हैं। किंतु जोबट परियोजना के बैक वाटर के पश्चात बारिश के समय अंतिम क्रिया करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस हेतु समस्त ग्राम वासियों ने सर्वसम्मति से स्थल का चयन कर उस पर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है।
ग्राम बड़ी खट्टाली के बाशिंदे आज भी पूर्वजों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली हथिनी तट के उस किनारे पर अंतिम क्रिया संपन्न करते हैं, किंतु जोबट परियोजना के बेक वाटर के बाद अब किनारे भी डूबने लगे तो ग्राम वासियों को मृतक की अंतिम क्रिया करने में काफी परेशानी आने लगी। लगातार परेशानी झेल रहे ग्राम वासियों ने अंततः सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में भी एक सर्व सुविधा युक्त मुक्तिधाम बनाया जाए ।जहां मृतक से संबंधित सभी क्रियाएं एक साथ संपन्न हो सके।
इस हेतु रविवार को समस्त ग्राम वासियों ने अपनी सहमति प्रदान की ,तथा श्रावण के शुभ सोमवार को चयनित स्थल पर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *