आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर जिले में भी कोरोना का दौर चल रहा है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद नगर कोरोना महामारी में नवाबी ग्रुप द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। नवाबी ग्रुप द्वारा नि:शुल्क ऑक्सीजन प्रदाय की जा रही है, जिससे कई लोगों को राहत भी मिली है। इसी समाज सेवा को देखते हुए समाज सेवक नारायण अरोड़ा के द्वारा विशेष योगदान देते हुए जन सेवा में एक एंबुलेंस भी नवाबी ग्रुप को जन सेवा में कार्य के लिए दी गई है जिससे भी आम जनता को काफी राहत महसूस हुई है। इमरजेंसी में ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस आजाद नगर नवाबी ग्रुप की ओर से दी जा रही है। अखलाक नवाबी ग्रुप के सदर के द्वारा बताया गया के आजाद नगर के आस पास के गांवों में भी यह सेवा नि-शुल्क देने के लिए ग्रुप के सदस्य जुटे हुए हैं। मानव सेवा माधव सेवा के कार्य सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। Post navigation भाजपाइयों ने ग्रामीण स्तर पर बैठक रख कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की दी नसीहत गेहूॅ केे न्युनतम समर्थन मूल्य पर जिले के 17 खरीदी केन्द्र पर इन सहकारी संस्थाओं पर होगी खरीदी