भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं मॉडल रेलवे स्टेशन व जिले की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई के थाना मेघनगर में थाना प्रभारी के रूप में बाबुलाल मीणा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते में पूर्व थाना प्रभारी कौशल्या चौहान का स्थानांतरण राणापुर होने के बाद से पुलिस थाना निरीक्षक बी एल मीणा को मेघनगर थाना प्रभारी का कार्यभार दिया गया। मंगलवार के विशेष दिन बी.एल .मीणा ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व पावन तीर्थ स्थल हनुमंत आश्रम पीपलखूंटा के दर्शन किए जिसके बाद मेघनगर थाने का पदभार संभाला।बी.एल. मीणा ने थाने पहुंचते ही क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक स्थिति व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली..ओर बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता थांदला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एम. एस. गवली के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ समाज में शांति कायम रखने की पहल करेंगे। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सावधानी से ही कोरोना से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की जा सकती है। कहा कि हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कारोबार किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। बी. एल. मीणा 1987 बैच के ऑफिसर हैं उन्होंने पूर्व में थांदला थाना इंदौर के थाना छोटी ग्वाल टोली, एरोड्रम परदेसीपुरा व अन्य जिलो में भिंड, मुरैना, रीवा, सतना भोपाल आदि जगहों पर अपनी सेवाएं दी है।अब उन्हें झाबुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा मेघनगर थाने की कमान सौंपी गई है। Post navigation झाबुआ जिले में 2 थाना प्रभारी,6 सब इंस्पेक्टर इधर उधर; कौशल्या चौहान को राणापुर थाना,बाबूलाल मीणा को मेघनगर थाने की कमान टेंट एसोसिएशन के तहसील के अध्यक्ष बनाये गए हरपाल खतेडिया