भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर

 पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने पत्र क्रमांक 3982 के आदेश में दिनांक 27 जुलाई को 2 थाना प्रभारी एवं 6 सब इंस्पेक्टर को इधर उधर किया। नवीन पदस्थापना के पीछे प्रशासनिक व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखना बताया जा रहा है। आदेश में थाना प्रभारी कौशल्या चौहान थाना मेघनगर से राणापुर,थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा को रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना प्रभारी मेघनगर की कमान दी गई।वही सब इंस्पेक्टर शोभाराम चौहान को रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना थांदला, अशफाक खान रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना कल्याणपुरा, असलम पठान थाना थांदला से कोतवाली झाबुआ, रुकमणी अहिरवार चौकी प्रभारी नौगावा से थाना मेघनगर, सुनीता चौहान थाना राणापुर से थाना थांदला, राजेंद्र झाला थाना मेघनगर से थाना राणापुर की जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *