झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पंखिडा तू उडिने जा जे पावगढ़ माता,म्हारी महाकाली ने किजे गरबा खेलवा नू, जैसे गरबों से नगर के सभी पांडालों में धूम मची हुई है. शाम के समय हर कोई गरबा पांडालों में पहुंचकर गरबे खेल रहे है या गरबों का आनंद ले रहे है, हर स्थान पर भीड़ देखी जा रही है। आईजीजी सा मित्र मंडल सिर्वी मोहल्ला पर अभिभाषक संघ के द्वारा आरती की गई, जहां सामाजिक कार्यकर्ता हरि पाटीदार भी उपस्थित थे। देर रात तक युवकों और युवतियों ने गरबे खेले। वहीं नगर के झंडा बाजार में भी उत्साह भरपूर देखा गया, जहां पर जीवदया समिति के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल का सम्मान किया गया और नप के स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के साथ साथ ही झंडा बाजार के युवाओं ने भी देर रात तक गरबे खेले। आयोजन में प्रतिदिन उत्साह बढ़ता जा रहा है। पेटलावद के झंडा बाजार में गरबा खेलते युवक युवतियां. Post navigation क्षमा के धरातल पर की गई तपस्या परिवार, समाज और राष्ट्र में खुशहाली लाती है : मुनिश्री कन्या होस्टल में पीने के पानी की जगह मिला बदबूदार पदार्थ