भूपेन्द्रसिंह नायक, पिटोल
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पिटोल कि शाखा द्वारा पिटोल में अपने अच्छे ग्राहकों के लिए 38 लाख के वाहनों के लिए ऋण स्वीकृत कर सभी नए वाहनों की चाबी वाहन मालिकों को बधाई देकर भेंट की गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक झाबुआ के रीजनल मैनेजर सुभाष शर्मा, मनीष तिवारी, क्रेडिट विभाग के मैनेजर गणेश शर्मा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पिटोल के मैनेजर द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। दीपावली से पहले ऋण मंजूर हो जाने से एवं अपने घर नए वाहन मालिक को द्वारा नए वाहन लाकर बैंक का ऋण देने के लिए शुक्रिया अदा किया। बैंक द्वारा प्रकाश जामुनिया, दिवेश नागर, जयेश नायक, दीपेश नागर, प्रतीक शाह, अमन बोस यह सभी लोग नए वाहन के लिए बैंक के हितग्राही बने। इस कार्यक्रम के अवसर पर बैंक शाखा पिटोल के मैनेजर गणेश द्वारा बैंक की ऋण योजनाओं से आम आदमी को लाभान्वित करने के लिए आए दिन हम संपर्क करते हैं एवं बैंक का व्यवसाय बड़े ऐसा कार्य करते हैं जिससे आम ग्राहक भी संतुष्ट हो और शाखा मैं लेनदेन भी बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *