झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- 1 अक्टूबर को राजगढ़ नाका मित्र मंडल द्वारा परंपरागत रूप से निकाले जाने वाले राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नवदुर्गा विशाल चल समारोह को लेकर पूरे जिले मे उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। इसी कडी में राजगढ़ नाका मित्र मंडल की ओर से 18 सितंबर को स्थानीय मेघनगर नाका स्थित स्व. दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा परिसर में 127 ग्रामों के तडवियों का सम्मान समारोह होगा, जिसमें प्रत्येक तडवी एवं कोटवार अपने ग्राम के घर-घर में जाकर विशाल नवदुर्गा चल समारोह में ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर पीले चावंल से नोतरे डाल कर सभी को शामिल होने की अपील करेंगे। 18 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र के 127 ग्रामों के तड़वियों को पीले चावल घर-घर बांटने के लिए गुरूवार को राजगढ़ नाका स्थित गरबा ग्राउंड पर नगर की करीब 40 महिलाओं द्वारा एक साथ नोतरे की पीले चावल तैयार किए है। महिलाओं द्वारा तैयार किए है यह चावल तडवियों को सम्मान समाारोह के दौरान बांटे जाएंगे। फोटो-8 Post navigation कच्चे मकान की दीवार गिरी बच्चों ने कवि सम्मेलन में बांधा समां