विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के नव निर्वाचित सरपंच चेंनसिंह डावर, पंचायत प्रतिनिधि मदन लड्ढा, रमेश मेहता ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से बुधवार दोपहर बाद भेंट की। इस दौरान चौकी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस चौकी पर स्टाफ बढा़ने की मांग भी की। पुलिस अधिशक ने पंचायत प्रतिनिधियो से कहा की आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। एसपी ने कहा की अपराधों पर नियंत्रण मेरी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियो को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही ग्राम बड़ी खट्टाली में एक शिविर आयोजित करेंगे। जिसमें चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों से रूबरू संवाद करेंगे। आपने अंधविश्वास एवं रुढ़ीवादिता पर भी शिविर में चर्चा का आसवासन दिया। Post navigation आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत कलेक्टर से मिले नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि