बड़ी खट्टाली से विजय मालवी

ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के नवनिर्वाचित सरपंच चैनसिंह डावर उपसरपंच शुभम मेहता पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी,बिलाल खत्री, आकाश अगाल, आदि ने जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार चर्चा की जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि बड़ी खट्टाली की महत्वपूर्ण समस्याओं को शीघ्र ही हल्की जावेगी। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जोबट विकासखंड की सामूहिक बस्ती की ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली है। मैं शीघ्र ही बड़ी खट्टाली ग्राम पंचायत में आऊंगा एवं ग्रामीणों वह पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू ग्राम विकास पर चर्चा करूंगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि रमेश मेहता ने जिला कलेक्टर से विशेष पहल की के ग्राम में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का एक वहद कार्यक्रम बनाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की एवं कहा कि वृक्षारोपण ग्राम की विभिन्न संस्थाओं में होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *