खरडू बड़ी। राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) खरडू बड़ी मे नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं की थीम पर धात्री महिलाओं, गर्भवती एवं सामान्य ग्रामीण जन को नवजात शिशु परिचर्या के अंतर्गत आयुर्वेद में वर्णित उम्र के अनुसार पोषण आहार की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर एवं स्तनपान के महत्व को भी समझाया गया। ताकि बच्चे का पूर्ण रूप से शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। शिविर में बालक,बालिकाओं , धात्री, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि: शुल्क , शुगर, एचबी, बीपी की जांच कर निशुल्क औषधि वितरित की गई । शिविर में लोगों को दिनचर्या ऋतुचार्य आहार -विहार, योग की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि जी की फोटो पर दीपक प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण अतिथि रामा जनपद उपाध्यक्ष संतोष रमेश डामोर,व सेलकी डामोर द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरडू बड़ी से डॉ पार्वती रावत, डॉ तमन्ना पठान, नवल सिंह बामनिया, प्रेमलता मकवाना, रूप सिंह डामोर, द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि दी गई। कुल लाभार्थी संख्या 87 रही। Post navigation महाशिवरात्रि पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया राम नवमी पर सर्व हिंदू समाज ने निकाली शोभायात्रा