जितेंद्र वाणी @ नानपुुुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के कानपुर गांव के पटेल फलिऐ मे कल शाम 4 बजे नानभाई पिता रुपसिंह उम्र 80 साल की कुंऐ मे डूबने से मोत हो गयी है । दरअसल मृतक के यहा नवई की पूजा होनी थी ओर मृतक अपने खेत के कुंऐ मे पूजा के पहले नहाने उतरा लेकिन डूब गया । परिजनों को जब काफी देर तक घर के बुजुर्ग का पता नहीं चला तो तलाश शुरु हुई .. अचानक खेत के कुंऐ के पास जब मृतक के कपडे दिखाई दिये तो कुंऐ मे तलाश करने पर उसकी लाश बरामद हुई । परिजन शव को पोस्टमाट॔म के लिए लेकर अभी नानपुर पहुंचे है । नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है । Post navigation भारतीय स्त्री शक्ति ग्रुप ने जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व जिले में माली समाज का पहला नैत्रदान