बरझर से इरशाद खान चन्द्रशेखर आजाद नगर भाबरा के बरझर कस्बे में दो माह से अधिक समय से नल-जल योजना ठप्प पड़ी होने के चलते अब कस्बे के लोग खनन करवाने को मजबूर हैं । बरझर कस्बे के वार्ड क्रमांक 2 के रहवासी आजाद खान गागेडी पेयजल आपूर्ति ठप्प होंने से परेशान थे । जिसके चलते आज पेयजल की समस्या से जूझ रहे आजाद खान ने पेयजल के लिए बोर करवाना उचित समझा और आज मशीन बुलवा कर बोर चालू करवाया । ऐसे बरझर कस्बे में कई रहवासी पेयजल के लिए दर दर भटक रहे हैं ना ही ग्राम पंचायत ध्यान दें रहे हैं ना ही प्रशासनिक के अधिकारी मजबूरी में लोग खनन करवाने को विवश है। Post navigation दो माह से बंद पड़ी नल-जल योजना चालू करने की कवायद, नया बोरिंग किया जाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथीभाई भूरिया का जन्मदिन ‘युवा प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनेगा