सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में ग्राम पंचायत की नल जल योजना की कुभारिया पर कुआँ में लगी मोटर 7.50 HP की दिनांक 13 OCT को चोरो द्वारा चोरी करने में सफल रहे मोटर के साथ 150 फिट केबल,300 फिटवायर, पाइप,स्टाटर ले गए । इसका पता गांव के नल जल योजना के ओपरेटर गुलाब सिंग भूरिया ने जब गांव में पानी सप्लाई के लिए मोटर चालू करने गए जब पता लगा की मोटर केबल स्टाटर ले गए। जिसकी सूचना अपने पंचायत के सरपंच, सचिव को दिया गया। जिसके बाद जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाने में की गई। इसी के साथ गांव के तारा घाटी पर रहने वाले सुकिया वसुनिया के कुँए पर लगी 2 HP की मोटर के साथ पाइप, केबल, स्टाटर ले गए। जिसकी रिपोर्ट थाना पर किया गया नलजल के ओपरेटर गुलाब सिंह भूरिया ने बताया जब से यहाँ पानी की टंकी बनाई गई है जब से यही सापन नदी के पास कुभारियामें कुआँ बना हुआ है वही से मोटर कभी चोरी नहीं हुई थी आज रात्रि में चोर ने इस मोटर, स्टाटर एव केबल, वायर ले जाने में सफल हो गया। Post navigation लंपी वायरस से गोवंश को बचाने के लिए शीतला माता की पूजा की गई करवा चौथ का व्रत रख महिलाओ ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की