दीपेश प्रजापति @ झाबुआ नये साल की शुरुआत मे ही झाबुआ की यातायात पुलिस ने नवाचार किया है ..आज बस लेकर जो चालक ओर परिचालक झाबुआ बस स्टैंड पर पहुंचे उनमे से जिसने भी अपनी तय ड्रेस कोड के अनुसार वर्दी पहनी थी उनको ट्रेफिक प्रभारी विजेंद्र मुजाल्दे ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया लेकिन जो बिना ड्रेस कोड मे आये उनके खिलाफ चालानी कारवाई की गयी ..इस संबध मे यातायात थाना इंचाज॔ मुजाल्दे ने बताया कि हमने पहले मोखिक रुप से सभी चालकों ओर परिचालको को इस तरह की कारवाई ओर पहल के बारे मे अवगत करवा दिया था ओर आज यह कारवाई एसपी आशुतोष गुप्ता के माग॔दश॔न मे शुरु की है । Post navigation सकल व्यापारी संघ ने लोगों को कोविड 19 व स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए निकाली रैली अलीराजपुर के रसीद काला को मिलेगा प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए बेस्ट हाऊस निर्माण हेतु पुरुस्कार