फिरोज खान @ अलीराजपुर अलीराजपुर के अंबेडकर नगर ( तीखी इमली) निवासी रसीद काला को भारत सरकार की ओर से बेस्ट हाऊस कंस्ट्रक्शन लाभार्थी का पुरुस्कार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दिया जायेगा ..भारत सरकार की ओर कल 1 जनवरी को इसका एलान हुआ ..गोरतलब है कि भारत सरकार अलग अलग श्रेणियों मे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत श्रेष्ठ काम करने वाले राज्यो ; निकायों ओर हितग्राहियो को पुरुस्कार देती है ..हितग्राही का चयन सुंदर मकान निर्माण के आधार पर होता है इस बार मध्यप्रदेश से कुल 10 प्रविष्टियाँ इस श्रेणी मे भारत सरकार को भेजी गयी थी जिनमे से तीन प्रविष्टियाँ इनाम हेतु चयनित हुई है इनमे अलीराजपुर शहर के रसीद काला का मकान भी शामिल है इनके मकान की डिजाइन ; निर्माण ओर गुणवत्ता को श्रेष्ठ मानकर यह पुरुस्कार घोषित किया गया ..अलीराजपुर के रसीद काला के साथ इसी श्रेणी का पुरुस्कार बैतुल की बबीता बुआडे ओर देवास की अनिता यादव एंव राजेंद्र यादव को दिया जायेगा ..यह पुरुष्कार एन आई सी केंद्र के जरिऐ प्रदान किया जायेगा । With Input अजय मोदी Post navigation नये साल मे ट्रेफिक पुलिस का नवाचार ; ड्रेस कोड मे आये चालक परिचालको को गुलाब ओर ना पहनने वालो का चालान यूनिसेफ की टीम द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रो पर पहुच माताओ से बच्चों के ऊपरी आहार सम्बन्धी चर्चा की