अर्पित चोपड़ा, खवासा

मंगलवार शाम माही नदी से लापता हुए युवक का शव माही नदी से बरामद हुआ है। मृतक का नाम वीरेंद्र पिता अम्बाराम चारेल उम्र 40 निवासी छोटी रामगढ़ भेरूगढ़ है। मृतक संभवतः नहाने के लिए माही नदी गया था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खवासा पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रेस्क्यू टीम लगातार सर्चिंग कर रही थी। आज ग्रामीणों को नदी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसपर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव को लेकर खवासा पुलिस चौकी पहुंचे है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *