अर्पित चोपड़ा, खवासा

खवासा चौकी क्षेत्रान्तर्गत भेरूगढ़ ग्राम में नदी पर नहाने गए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना खवासा चौकी पर दर्ज हुई है। परिजनों को आशंका है कि व्यक्ति नदी में बहाव अधिक होने के चलते किसी अनहोनी की शिकार हुआ है। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड़ ने बताया कि वीरेंद्र पिता अम्बाराम चारेल उम्र 40 वर्ष निवासी छोटी रामगढ़, भेरूगढ़ की मिसिंग मंगलवार रात दर्ज हुई है। परिजनों के अनुसार व्यक्ति माही नदी के समीप देखा गया था जो संभवतः नहाने माही नदी पर गया था। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रात में चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही खवासा चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़ सक्रिय हुए और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई व स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी रविन्द्र सिंह राठी, थाना प्रभारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, झाबुआ से आई रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी मालीवाड़ ने बताया कि मिसिंग के आधार पर रेस्क्यू टीम सर्चिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *