विजय मालवी, खट्टाली ग्राम खट्टाली के समीप बहने वाली हथनीनदी के बेकवाटर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम पिता गंगाराम 25 वर्ष अपने साथी के साथ गुरुवार शाम लगभग 4 बजे हथिनी के बैक वाटर में नहाने गया। इसी दौरान जैसे ही वो नदी मे उतरा तो नदी में दलदल में फस गया, जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो उसके साथ नहा रहे एक अन्य युवक ने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। यह घटना पूरे ग्राम में भी तेजी से फैल गई,तथा बडी संख्या मे ग्रामवासी नदी किनारे इकट्ठा हो गए. इसी दोरान गांव के ही एक युवक नानका पिता कालू ने नदी में छलांग लगा कर शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस प्रक्रिया जारी है। Post navigation घर आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका युवक, परिजन सदमे में वैश्य महासम्मेलन में पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने का लिया संकल्प