जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम में एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक रमेश पिता मांगतिया भिलाला ने घर आंगन में नीम के पेड़ पर चढ़ा और फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना परिजनों ने नानपुर पुलिस थाने पर दी। इसके बाद थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि युवक रमेश पिछले कुछ दिनों से बीमारी से जूझ रहा था और इसकी बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक रमेश के अचानक इस तरह का आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से सदमे में है। ) Post navigation बदमाशों के हौसले बुलंद; एक ही रात में एक्सिस बैंक सहित अन्य जगहों पर बोला धावा नदी में नहाने के लिए कूदा युवक दल-दल में फंसा , डूबने से हुई मौत