विजय मालवी, बड़ी खट्टाली बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब जोबट से खट्टाली की ओर आ रहा सीमेंट से भरा ट्रेलर आरजे 09 जीसी 6048 का पिछला हिस्सा ग्राम चमारबेगड़ामे नदी की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में रखी सीमेंट की बोरियां भी सडक़ व नदी मे बिखर गई जिससे यातायात घंटो बाधित हुआ। यह तो गनीमत रही कि हादसे में चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिया की सडक़ के बीच ट्रक पलट जाने से यातायात कई देर तक प्रभावित रहा। ) Post navigation इस गांव में पहली बार मनाई गई संत रविदास की जयंती, उमड़ी उत्साहित भीड़ अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का तबादला निरस्त, सचिन शर्मा होंगे उमरिया एसपी