शिवा रावत, उमराली अलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत उमराली में आज पहली बार प्रसिद्ध संत रविदास जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आसापस के ग्रामों से आए लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि उमराली के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस पूरे आयोजन में रविदास समाज एवं स्थानीय ग्रामवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी माकूल इंतजाम किए थे। आयोजन के दौरान सभी ने एक-दूसरे को संत रविदास जयंती की बधाई दी। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation माया का त्याग करके ही परमात्मा को पाया जा सकता है : पंडित अरविन्द भारद्वाज नदी की पुलिया पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रेलर, कई देर तक बाधित रहा यातायात