फिरोज खान (बबलू) ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर राज्य शासन ने 48 घंटे के भीतर ही अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का पीटीएस इंदौर किया गया तबादला निरस्त करने का फैसला किया है। विपुल श्रीवास्तव अलीराजपुर एसपी बने रहेंगे। उनके स्थान पर पीटीएस इंदौर से अलीराजपुर भेजे गए सचिन शर्मा को अब उमरिया एसपी बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि विपुल श्रीवास्तव के अचानक तबादले से अलीराजपुर जिले में जनमानस में रोष छा गया था, साथ ही जिले के दोनों विधायक जोबट की विधायक कलावती भूरिया एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के साथ-साथ सांसद कांतिलाल भूरिया ने भी इस तबादले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, गृह मंत्री बाला बच्चन एवं प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल के समक्ष हैरानी जाहिर की थी। जिसके बाद राज्य शासन अभी अभी आदेश जारी कर अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का तबादला निरस्त कर दिया। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया अभी-अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर निकले हैं और इस बदलाव की पुष्टि की है। शासन की ओर से अधिकृत आदेश देर शाम तक जारी होने की संभावना है। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation नदी की पुलिया पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रेलर, कई देर तक बाधित रहा यातायात जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर खुले तेल की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, अब होगी कार्रवाई