झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
सकल व्यापारी संघ की प्रबंध कार्यकारणी की जीएसटी के कड़े और अव्यहारिक कानून के विरोध स्वरूप में अहम बैठक आज पैलेस गार्डन में रखी गयी जिसमे सर्व सहमति से तय किया गया कि 15 जून इस कड़े कानून के विरोध में अपने व्यवसाय पूरे दिन बन्द कर के साथ झाबुआ नगर बन्द का निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापारी दोपहर 3 बजे राजवाड़ा से एक विरोध स्वरूप रैली निकालेंगे। यह रैली कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर आशीष सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर विरोध प्रकट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *