झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अभी-अभी रायपुरिया-पेटलावद के बीच मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें पिक-अप ने लापरवाही पूर्वक स्वीफ्ट कार को टक्कर मार दी जिसमें स्वीफ्ट कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रितेश जैन कल्याणपुरा, नरेश जैन, सरला जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कलसिंह भूरिया पेट्रोल पंप के पास घटित हुआ। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया जहां घायलों का इलाज पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.केडी मंडलोई द्वारा किया जा रहा है। Post navigation कुख्यात अंतराज्यीय 30 हजार का ईनामी डकैत गिरफ्तार ; दो महीने से पुलिस को छका रहा था नगर में रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन