पीयूष चंदेल अलीराजपुर नगर पालिका अलीराजपुर के द्वारा अलीराजपुर नगर के प्रत्येक वार्ड में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 21 जुलाई को नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगाकर वार्ड क्रमांक 11 में निवासरत लोगों से उनकी समस्या एवं उनकी शिकायतें लिखित में ली। रहवासियों ने वार्ड में साफ-सफाई स्ट्रीट लाईट आदि से संबंधित शिकायत की। इन समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान संबंधित शाखा को भेजकर शीघ्रता से किया जाएगा। Post navigation राकेश खेड़े अध्यापक सह संविदा शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त जिला मदरसा बोर्ड समिति का हुआ गठन, इरफान पठान जिलाध्यक्ष मनोनीत