आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर की चुनावी रणनीतियों का दौर हुआ खत्म अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दावेदारी में लगे पार्षद नगर में ऐसी जनचर्चाए है। वैसे तो भाजपा के 10 पार्षद जीते है और फूल बहुत है भाजपा के पास आज़ाद नगर में अध्यक्ष भाजपा का बनना तय है। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ पार्षद भी अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर सकते है। आपको बताते चले कि आज़ाद नगर, नगर परिषद पर डावर परिवार का बीते करीब 25 वर्षों से कब्जा है। इसबार भी भाजपा से निर्मला माधौसिंह डावर लगातार 5 वी बार भी नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में दावेदार है,

उपाध्यक्ष की बात करे तो जोबट विधानसभा के राजनीतिक चाणक्य माने जाने वाले माधौसिंह डावर ने पहले ही नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए नारायण अरोड़ा पर मोहर लगा चुके है। सूत्र बताते है कि आज़ाद नगर के वार्डो से ऐसे भी पार्षद है जो लगातार एक या दो बार पार्षद रहे है लेकिन कुछ ऐसे भी है जो भाजपा से ही कई वर्षों से पार्षद है, माना जा रहा है कि उपाध्यक्ष की दौड़ में इस बार वो भी अपनी दावेदारी कर सकते है।

कहीं पर भाजपा ने कांग्रेस की जमानत जब्त कराई है तो कहीं पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा की भी जमानत जब्त कराई है। वहीं भाजपा ने दो वार्डो में सबसे अधिक मतों से जीत भी हासिल की है। 

वार्डो की अगर बात की जाए तो…

  • वार्ड क्र.2 में कांग्रेस प्रत्यासी कलमबाई को हराकर भाजपा की प्रत्यासी सविता भयडिया ने 314 मतों से जीत हासिल की है, 

  • वार्ड क्र.4 में भाजपा की प्रत्यासी को हराकर निर्दलीय प्रत्यासी भूरी बांगड़िया ने 24 मतों जीत हासिल की है। 

  • वार्ड क्र.5 एक ऐसा वार्ड है जहां पर भाजपा के प्रत्यासी राकेश नलवाया ने सबसे अधिक 336 मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस और निर्दलीय दोनों की जमानत जप्त की है। 

  • वार्ड क्र.11 में चोकाने वाले नतीचे देखने को मिले है भाजपा और निर्दलीय में काटे की टक्कर रही निर्दलीय प्रत्यासी अनकुबाई ने भाजपा की प्रत्यासी सुनीता पाल से मात्र 1 वोट से जीत हासिल की है।

  • वार्ड क्र.8 में जहां पर भाजपा के मण्डल महामंत्री बागी नेता की पत्नी सोफिया असद ने कांग्रेस की प्रत्यासी समीम बनो को 60 वोट से हराया है वही भाजपा की प्रत्यासी रजिया बी की जमानत जप्त हुई है। 

आखिर कब होगी भाजपा को हराने वाले बागी पर करवाई

भाजपा संगठन में मंडल महामंत्री के पद पर हुजैफा असद को रखना व  निर्दलीय प्रत्यासी पत्नी सोफिया असद को जिताना ओर अपनी ही भाजपा पार्टी से प्रत्यासी की जमानत जप्त करवा देना। उसके बाद भी संगठन का आंखों पर पट्टी बांधना समझ से परे है।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की रणनीति व आगे की जानकारी के लिए बने रहे झाबुआ लाइव के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *