झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस द्वारा 29 मार्च से गुडी पड़वा के पावन पर्व के अवसर पर वार्ड 1 से कांग्रेस द्वारा जन-जागरण अभियान सांसद प्रतिनिधि डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया के नेतृत्व में प्रारंभ किया जा रहा है जो नगर के प्रत्येक वार्ड में जाएगी। सभी कांग्रेसी 29 मार्च को शाम 5.30 बजे स्थानीय अंबे माता मंदिर पर एकत्रित होंगे तथा वहां पर कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा मां अंबे की महाआरती की जाएगी तथा प्रसादी वितरण करने के पश्चा त वार्ड एक में घर-घर जाकर लोगों को गुडी पड़वा की बधाई देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना तथा समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं सदस्य रमेश डोशी, राजेश भट्ट, अलीमुद्दीन सैयद, वीरेन्द्र मोदी, मनीष व्यास, कांग्रेस नेता विजय पांडे, शब्बीर भाई बोहरा, साबिर फिटवेल, आचार्य नामदेव, राजेन्द्र अग्निहोत्री, बलवीरसिंह सोहेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्य्क्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, नाथुभाई ठेकेदार, सायरा बानो, शीला मकवना, मालू डोडियार, बेबी बारिया, पार्षद अविनाश डोडियार, धुमा डामोर, वरूण मकवाना, रशीद खान सहित जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जन जागरण अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति को आम जन तक पहुंचाने का काम तथा दैनिक जीवन से जुड़ी हुई बिजली की समस्या, गैस सिलेंडरों के बढ़ते हुए दाम, बढ़़ती हुई महंगाई तथा नगर की खस्ता हालत आदि मुद्दे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान तथा जनता की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *