झाबुआ Live के लिए दिनेश वर्मा की EXCLUSIVE रिपोर्ट । नगर उदय अभियान के मंच पर आज सांसद कांतिलाल भूरिया ओर नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया मे झड़प हो गयी । दरअसल सांसद भूरिया तीन बजे बाद आयोजन मे पहुंचे ओर उन्होंने पहुंचते ही मंच से ही नगर पालिका के द्वारा सांसद के प्रोटोकॉल का मुद्दा उठाया ओर कहा कि उनको तीन तीन आमंत्रण काड॔ भेजे गये है पहले मे वह अतिथि ही नहीं थे दूसरे मे उन्हें विशेष अतिथि बनाया गया ओर तीसरे काड॔ मे उन्हें मुख्य अतिथी बताया गया ओर तीन बजे बाद का वक्त दिया गया । मंच पर भूरिया के हमले से नाराज धनसिंह ने सांसद कांतिलाल भूरिया से कहा कि आपने देखा कि समय क्या हो रहा है आपकी समय का ध्यान रखना चाहिए । बाद मे सांसद कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से चर्चा मे कहा कि वे यह मामला वे संसद मे विशेषाधिकार हनन के तहत उठायेंगे । वही धनसिंह बारिया ने तीन तीन काड॔ देने के दावे को खारिज कर दिया । हालांकि भूरिया अपने साथ तीनों आमंत्रण कार्ड लेकर आये थे । Post navigation कीटनाशक पीने से युवक की मौत छह माह में बनकर तैयार हुई गौशाला, शुभ मुहूर्त में लाई गई 31 गाये