झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार नगर उदय अभियान के अंतर्गत 3 से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए सीएमओ एलएस ोडिया एवं स्वच्छता निरीक्षक आनंदविजय सिंह राठौर ने बताया उक्त अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डो में कलेक्टर द्वारा गठित दल के माध्यम से वार्ड की अधोसंरचना विकास तथा हितग्राही मूलक कार्यक्रम की मैदानी स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। कलेक्टर द्वारा गठित किए दल के द्वारा 25 से 28 दिसंबर तक चलाए गए अभियान कि समीक्षा भी सीएमओ एलएस डोडिया द्वारा किया गया। Post navigation गायत्री शक्तिपीठ ने छात्रों को बताया गायत्री मंत्र व चालीसा का महत्व एसपी जनसंवाद में बोले- पुलिस हर फरियादी की सुने और उनकी मदद करे