पियुष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज नगरपालिका अलीराजपुर द्वारा नगरपालिका परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे नगर वासियों को कपड़े से बनी अलग अलग आकार की थैलियों का वितरण किया गया, तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग ना करने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महेश पटेल, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, एएसपी सीमा अलावा, ओमप्रकाश राठौर, पार्षद रीतेश डावर अन्य पार्षदगण नगरपालिका स्टॉफ व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ) Post navigation एसपीसी के बच्चो से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं विधायक ने मुलाकात कर, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत करवाया महर्षि दयानंद सेवा आश्रम के बच्चों को पुलिस ने इमरजेंसी सर्विस 108 की जानकारी दी