जितेंद्र राठौर। झकनावदा बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर मे घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पूरी तरह प्लानिंग से आये थे। सभी हथियारों से लेस थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम धतुरिया में बीती रात करीब 2.15 बजे चार पहिया वाहन से आये बदमाशो ने राम मंदिर के समीप रहने वाले अशोक जैन के घर तीसरी मंज़िल से अंदर घुसे और सबसे पहले कट्टा अड़ाकर दम्पति को रस्सी से बांध दिया और अलमारी से नकदी पर हाथ साफ किया। बदमाशों ने दम्पति से मारपीट नही की और वहां से नकदी, अंगूठी, चेन लेकर भाग निकले। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। Post navigation रामजन्म भूमि मसला सुलझने पर सभी पक्षों ने खुशी जाहिर की, पुलिस ने किया मार्चपास्ट फाउंडेशन टू एजूकेट गल्र्स संस्था ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए सुदूर अंचल में चलाया अभियान